अडाणी टोटल गैस का मुनाफा 7.51% बढ़कर ₹186 करोड़:दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 12% बढ़कर 1,318 करोड़ रुपए; नतीजों के बाद 7% से ज्यादा चढ़ा शेयर

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी टोटल गैस को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 186 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ​​​​​​) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 7.51% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 173 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 1318 करोड़ रुपए रहा। सालाना आधार पर इसमें 12% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 1179 करोड़ की कमाई की थी। तिमाही आधार पर 3% बढ़ा प्रॉफिट मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कंपनी को 172 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। तिमाही आधार पर इसमें 8% की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान टोटल गैस ने संचालन से 1239 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। तिमाही आधार पर इसमें 6.40% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल में 37% चढ़ा है अडाणी टोटल गैस का शेयर तिमाही नतीजों के बाद अडाणी टोटल गैस का शेयर आज गुरुवार (24 अक्टूबर) को 7.83% की तेजी के साथ 755.30 रुपए पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 7.09%, छह महीने में 17.86% और इस साल 1 जनवरी से अबतक 24.54% गिरा है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयर ने 37.22% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 83 हजार करोड़ रुपए है। CEO बोले- पाइप्ड गैस के 9 लाख लोगों को सर्विस दे रहे अडाणी टोटल गैस के CEO और ED सुरेश पी मंगलानी ने नतीजों पर कहा कि हम अपने पाइप्ड गैस नेटवर्क के जरिए 9 लाख से ज्यादा कंज्यूमर्स तक पहुंच बना चुके हैं, जो बिना रूके पाइप्ड नेचुरल गैस की सप्लाई करते हैं। ट्रांस्पोर्टेशन सेगमेंट में ग्रोथ के लिए हमने पहला LNG स्टेशन चालू कर दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *