एटलस साइकिल्स के पूर्व चेयरमैन ने की आत्महत्या:70 साल के सलील कपूर ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप

देश की पॉपुलर साईकिल मैन्युफैक्चरर कंपनी एटलस साइकिल्स के पूर्व चेयरमैन सलील कपूर ने दिल्ली में स्थित अपने घर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वह 70 साल के थे। दोपहर करीब 2.30 बजे दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। शुरुआती जांच से पता चला कि कपूर ने कथित तौर पर अपने घर के मंदिर में बैठकर रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सुसाइड नोट में 5 नामों का जिक्र
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट में 5 नामों का जिक्र किया गया है, जो कथित तौर पर शारीरिक, मानसिक और टेलीफोनिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि वे सभी संभावित एंगल से जांच कर रहे हैं। 2015 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने किया था गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2015 में सलील कपूर को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था, जब वह 9 करोड़ रुपए से जुड़े दो अलग-अलग धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी थे। दोनों मामले डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *