सेंसेक्स ने आज यानी 27 सितंबर को 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। ये लगातार 8वां दिन है जब बाजार ऑल टाइम हाई पर पहुंचा। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 264 अंक की गिरावट के साथ 85,571 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 37 अंक की गिरावट रही, ये 26,178 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 20 में गिरावट रही। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE के मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.55% की गिरावट रही। रियल्टी सेक्टर में 1.19% और बैंकिंग सेक्टर में 1.00% की गिरावट रही। जबकि, ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा 2.37% की तेजी रही। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी रही प्रॉफिट बुकिंग के चलते निफ्टी में गिरावट रह सकती है वेंचुरा सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड विनीत बोलिन्जकर ने बताया कि इस महीने 26 सितंबर तक फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPIs) ने भारतीय इक्विटी में 48,822 करोड़ रुपए डाले हैं। FPI ने मौजूदा सप्ताह के पहले चार दिनों के दौरान अपना निवेश जारी रखा, हाल ही में फेड रेट कट से उत्साहित होकर 15,122 करोड़ रुपए का निवेश किया। वहीं, DII ने इस महीने 26 सितंबर तक 18,480 करोड़ रुपए का निवेश किया। इसमें मौजूदा सप्ताह के पहले चार दिनों में 9,075 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रीब्यूशन मिला। छह दिनों की पॉजिटिव ग्रोथ के बावजूद, निफ्टी आज गिरावट के साथ बंद हुआ, जो कमजोरी के संकेत देता है। भारतीय इक्विटी के हाई वैल्युएशन के चलते प्रॉफिट बुकिंग के कारण निफ्टी साइडवेज ट्रेड करेगा या इसमें गिरावट रहेगी। डिफ्यूजन इंजीनियर्स के IPO के लिए बोली लगाने का आज दूसरा दिन
डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO में निवेश का आज दूसरा दिन है। पहले दिन डिफ्यूजन इंजीनियर्स का IPO टोटल 7.34 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 11.58 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.03 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 6.85 गुना सब्सक्राइब हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… कल भी बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी 26 सितंबर को शेयर बाजार ने लगातार 7वें दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 85,930 और निफ्टी ने 26,250 का स्तर छुआ था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 666 अंक (0.78%) की तेजी के साथ 85,836 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 211 अंक (0.81%) की तेजी रही, ये 26,216 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट थी।
Posted inBusiness