गोविंदा को गोली लगी तब जयपुर में थीं पत्नी सुनीता:खाटूश्याम जी के दर्शन करने आई थीं, सुबह 5 बजे मिली सूचना; मुंबई लौटीं

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (60) को जिस वक्त पैर में गोली लगी, उनकी पत्नी सुनीता जयपुर में थीं। सुनीता के राजस्थान मैनेजर सौरभ प्रजापति ने बताया- वे खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने के लिए 29 सितंबर को आईं थी। 30 सितंबर को दिन में करीब 4.30 बजे मंदिर में दर्शन किए। 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे मुंबई जाने का कार्यक्रम था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली। सौरभ प्रजापति ने बताया- सुनीता सुबह करीब 9.30 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवानी हो गईं। वे मुंबई पहुंच चुकी हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि गोविंदा की तबीयत अब ठीक है। बता दें की सौरभ प्रजापति राजस्थान में गोविंदा और सुनीता दोनों का काम देखते हैं। बता दें कि गोविंदा को गोली लगने की घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है। गोविंदा घर में अकेले थे। उनके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है। रिवॉल्वर से गलती से गोली चली, जो उनके पैर पर लगी। इस मामले से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल ली गई है। गोविंदा ने अस्पताल से ऑडियो मैसेज जारी कर कहा- मैं आप सबके आशीर्वाद से ठीक हूं। गलती से गोली चल गई थी, जिसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है। डॉक्टरों और आप सभी को प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। गोविंदा खतरे से बाहर
जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से उनके पैर से काफी खून बह गया था। इलाज के लिए अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हॉस्पिटल से जुड़े सुत्रों के अनुसार, शुरुआती इलाज के बाद अब गोविंदा खतरे से बाहर हैं। उनकी बेटी टीना (नर्मदा) फिलहाल अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं। एक प्रोग्राम में शामिल होने कोलकाता रवाना होने वाले थे
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया है कि वे एक प्रोग्राम के लिए कोलकाता जा रहे थे। 6 बजे की फ्लाइट थी। अलमारी में पिस्टल रखते हुए मिस फायरिंग हो गई और उनके घुटने के नीचे गोली लग गई। उन्हें तुरंत अंधेरी के अस्पताल ले जाया गया। गोली निकाल ली गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *