झारखंड चुनाव, BJP की पहली लिस्ट में 66 नाम:पूर्व सीएम चंपाई सरायकेला से उम्मीदवार, मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नियों को भी टिकट

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार शाम 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है। चंपाई ने इसी साल अगस्त में पार्टी छोड़ी थी।बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नियों को भी टिकट दिया गया है। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट दी गई है। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को धनवार से और सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया गया है। लिस्ट की खास बातें लोकसभा चुनाव में हारे कैंडिडेट्स को भी टिकट
भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हारे चेहरों को भी विधानसभा में मौका दिया गया। गीता कोड़ा को लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट से प्रत्याशी बनाया था। उन्हें विधानसभा में जगन्नाथपुर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार को घोषित किया है। वहीं लोकसभा में दुमका सीट से हारी सीता सोरेन को विधानसभा में जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है। NDA में सीटों का बंटवारा, आजसू को 10 सीटें मिली झारखंड में NDA के अंदर बीजेपी- 68, आजसू-10, जेडीयू-2 और लोजपा रामविलास 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट दी गई है। चिराग पासवान के एलजेपी (रामविलास) को चतरा सीट मिली है। 13 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग
झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले चरण के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 28 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी। 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 30 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी। 1 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 23 नवंबर को मतगणना होगी। झारखंड विधानसभा में 81 सीटें झारखंड विधानसभा में 81 सीटें हैं। इनमें 44 अनारक्षित, 28 एसटी और 09 एससी के लिए सुरक्षित सीटें हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार 15 अक्टूबर 2024 तक झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष हैं। इस चुनाव में 11.84 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।​​​ ———————————————————– ये खबर भी पढ़िए… झारखंड की 81 विधानसभा में से 25 हॉट सीट:यहां से CM, 11 मंत्री और विपक्ष के बड़े नेता होंगे प्रत्याशी इस बार झारखंड की 81 में से 25 विधानसभा सीटें हॉट मानी जा रही हैं। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत उनके कैबिनेट के सभी 12 मंत्री, स्पीकर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, आजसू पार्टी सुप्रीमो, सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा या उनकी पत्नी और गीता कोड़ा का निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट सीट से पिछला चुनाव लड़े थे, इस बार उनके यहीं से लड़ने की संभावना है। ऐसे में यह राज्य की सबसे ज्यादा हॉट सीट बन रही है। पूरी खबर पढ़िए

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *