धोनी के IPL खेलने पर CSK के CEO बोले:अब तक कुछ कन्फर्म नहीं ; बतौर अनकैप्ड प्लेयर शामिल हो सकते हैं

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने बताया कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक कन्फर्म नहीं किया है कि वे अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि धोनी उपलब्ध होंगे और बतौर अनकैप्ड प्लेयर उनको रिटेन किया जा सकेगा। IPL के नए नियम के मुताबिक 43 वर्षीय एम एस धोनी को चेन्नई अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खरीद सकती है। हालांकि अभी इसको लेकर टीम की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। ​​​धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। खेलने को लेकर आखिरी फैसला धोनी का: CEO
आईपीएल का मेगा ऑक्शन नवंबर के आखिरी में हो सकता है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने मीडिया को बताया कि उन्हें अब तक यह जानकारी नहीं हैं कि धोनी अगले सीजन खेलेंगे या नहीं। CSK मैनेजमेंट चाहता है कि धोनी अगले सीजन भी इस लीग में खेलें और टीम उन्हें रिटेन करने के लिए तैयार है, लेकिन इस पर आखिरी फैसला धोनी को ही करना है। हम यही चाहते हैं कि वे खेलें और उन्होंने कहा है कि वे हमें इस बारे में 31 अक्टूबर से पहले बता देंगे। 31 अक्टूबर ही आईपीएल 2025 में टीमों के प्लेयर रिटेन लिस्ट की आखिरी तारीख है। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड ने कप्तानी की थी
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता था। इसके बाद अगले सीजन के लिए कप्तानी ऋतुराज गायकवाड को सौंप दी थी। बीते सीजन में चेन्नई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाइ नहीं कर पाई थी। चेन्नई को अपने आखिरी लीग मैच में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हाथों हार मिली थी। धोनी अनकैप्ड प्लेयर बनकर खेल सकेंगे
5 बार की IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अनकैप्ड प्लेयर बनकर IPL खेल सकते हैं। IPL ने अपने पिछले नियम को फिर से शामिल करने का फैसला किया है। जिसमें 5 साल पहले इंडियन टीम से रिटायर होने वाले खिलाड़ी ऑक्शन में बतौर अनकैप्ड प्लेयर बनकर शामिल हो सकेंगे। धोनी ने 2020 में संन्यास लिया था, लेकिन उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 में खेला था। इस तरह 2025 के IPL तक उनके रिटायरमेंट और आखिरी मैच दोनों को 5 साल से ज्यादा का समय हो जाएगा। इस नियम का इस्तेमाल पहले कभी नहीं किया गया, जिस कारण 2021 में इसे हटा दिया गया। हालांकि अब धोनी के लिए CSK इस नियम को यूज करके 4 करोड़ में धोनी को टीम में शामिल कर सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *