फॉर्च्यून इंडिया लिस्ट- शाहरुख सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब:92 करोड़ टैक्स भरा, टॉप-5 में अमिताभ-सलमान; भारतीय प्लेयर्स में विराट सबसे आगे

शाहरुख खान भारत में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब बन गए हैं। उन्होंने 92 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया। फॉर्च्यून इंडिया ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले इंडियन सेलेब्स की लिस्ट जारी की है। किंग खान के बाद इस लिस्ट में तमिल सुपरस्टार थलापति विजय हैं। उन्होंने 80 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया। इस लिस्ट के टॉप-5 में अमिताभ बच्चन, सलमान खान शामिल हैं। कोहली भारतीय प्लेयर में सबसे आगे हैं। टैक्स चुकाने के मामले में आमिर खान करीना कपूर, कपिल शर्मा और पंकज त्रिपाठी से भी पीछे है। पंकज ने 11 करोड़ तो आमिर ने 10 करोड़ टैक्स चुकाया। अक्षय कुमार टॉप-20 से बाहर हैं। 2022-23 में शाहरुख खान की नेटवर्थ में हुआ 1300 करोड़ का इजाफा करीना कपूर बनीं सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वालीं फीमेल सेलेब
एक्ट्रेस करीना कपूर भारत की सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाली फीमेल सेलेब हैं। एक्ट्रेस ने वित्तीय वर्ष 2024 में 20 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया। इस लिस्ट में वो शाहिद कपूर और साउथ स्टार मोहनलाल से भी ऊपर हैं, जिन्होंने 18 करोड़ टैक्स चुकाया। वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा 26 करोड़ रुपए टैक्स भरकर इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। अक्षय कुमार टॉप-20 में भी नहीं, बीते साल चुकाया था 25 करोड़ टैक्स फॉर्च्यून की लिस्ट में अक्षय कुमार का टॉप-20 में भी नाम नहीं है। पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2022-23 में उन्होंने 25 करोड़ रुपए टैक्स चुकाया था। 2023 में वो सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब भी थे। इसके लिए उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंस से सम्मान पत्र दिया गया था। हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2024 में बॉलीवुड के 5 सेलेब्स:7300 करोड़ नेटवर्थ के साथ शाहरुख टॉप पर, जूही सबसे ज्यादा नेटवर्थ वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी हो चुकी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड से शाहरुख खान और जूही चावला समेत 5 सेलेब्स के नाम शामिल हैं। लिस्ट में 7 हजार 300 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ शाहरुख खान टॉप पर हैं। उन्होंने इसी साल इस लिस्ट में डेब्यू किया है। वहीं इसमें दूसरे नंबर पर 4 हजार 600 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ जूही चावला का नाम है। पूरी खबर पढ़ें…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *