महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 16 नाम:दूसरी लिस्ट में 23 नामों की घोषण की थी; अबतक 88 उम्मीदवारों ऐलान कर चुकी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार रात को तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 16 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। आज सुबह कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 23 नाम थे। पार्टी ने पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 48 नामों का ऐलान किया था। कांग्रेस की जारी तीन लिस्ट में अब तक 88 कैंडिडेट्स का ऐलान हो चुका है। इधर, आम आदमी पार्टी ने शनिवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। हालांकि, अरविंद केजरीवाल MVA के लिए कैंपेनिंग करेंगे। महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट, राकांपा शरद गुट और कांग्रेस महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में शामिल हैं। 23 अक्टूबर को ही तीनों दलों ने 85-85-85 सीटों पर लड़ने की घोषणा की थी। 18 सीटें I.N.D.I.A. ब्लॉक की अन्य पार्टियों जिनमें समाजवादी पार्टी, SWP और CPI(M), AAP समेत दूसरे दलों को देने की बात कही गई थी। AAP को 1 सीट दी जा रही थी, अब पार्टी ने उस पर भी चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट, 16 नाम कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, 23 नाम कांग्रेस की पहली लिस्ट में 48 नाम थे कांग्रेस ने 24 अक्टूबर को 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें पार्टी ने नागपुर दक्षिण पश्चिम से डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ प्रफुल गुडधे को उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस के महाराष्ट्र अध्यक्ष नाना पटोले को साकोली सीट से टिकट दिया गया। पृथ्वीराज चव्हाण को कराड साउथ सीट से उम्मीदवार बनाया। अमरावती से सुनील देशमुख को उतारा गया। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 5 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया। 5 ST और 3 SC उम्मीदवारों का भी एलान किया। सपा ने 5 सीटें मांगीं, अबू आजमी बोले- नहीं दीं तो 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे
समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराष्ट्र प्रमुख अबू आजमी ने MVA से पांच सीटों की मांग की है। आजमी ने कहा कि चुनाव से पहले ही सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए था, क्योंकि MVA पहले से ही बना हुआ है। अंदरूनी मतभेद होना ठीक नहीं है। सपा भी गठबंधन में है, लेकिन सीटों पर कोई चर्चा नहीं हुई है। मैंने पांच सीटों की घोषणा की है। MVA को सीटें मुझे देनी चाहिए। शरद पवार जी ने शनिवार दोपहर तक इंतजार करने के लिए कहा है। मैं इंतजार करूंगा, लेकिन अगर वे हमें शामिल नहीं करते हैं तो हम 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले सपा ने 12 सीटें मांगी थीं। साथ ही पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी थी। NCP (SP) की पहली लिस्ट, 45 नाम
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) यानी NCP (SP) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार शाम अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 45 नाम थे। पार्टी ने बारामती से युगेंद्र पवार को टिकट दिया है। वे रिश्ते में अजित पवार के भतीजे हैं। वहीं, अनिल देखमुख को कटोल, जितेंद्र आव्हाड को मुंब्रा कलवा और जयंत पाटील को इस्लामपुर सीट से टिकट मिला है। पूरी खबर पढ़ें… शिवसेना (UBT) की पहली लिस्ट में 65 नाम थे
MVA में शिवसेना (UBT) ने 23 अक्टूबर की शाम सबसे पहले लिस्ट जारी की थी। इसमें 65 नाम थे। उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे को वरली से प्रत्याशी बनाया गया था। कोपरी पाचपखाडी से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को टिकट दिया गया। शिवसेना (UBT) की पहली लिस्ट… महायुति में अब तक 182 नाम की घोषणा
23 अक्टूबर: अजित गुट की NCP ने पहली लिस्ट में 38 कैंडिडेट के नाम दिए
अजित पवार गुट की NCP ने 23 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 38 कैंडिडेट्स के नाम थे। डिप्टी CM अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे। यह बारामती लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है।​​ यह शरद पवार की पारंपरिक सीट रही है। यहां से इस बार उनकी बेटी सुप्रिया सुले जीती थीं। सुप्रिया ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराया था। पूरी खबर पढ़ें… 22 अक्टूबर: शिवसेना की पहली लिस्ट, 35 उम्मीदवारों का ऐलान
शिवसेना ने 22 अक्टूबर की देर रात 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया। शिंदे ने जून, 2022 में तत्कालीन उद्धव सरकार से बगावत की थी। भाजपा के समर्थन से वे मुख्यमंत्री बने। ऐसे में शिंदे के नेतृत्व में यह पहला विधानसभा चुनाव है। पूरी खबर पढ़ें… 21 अक्टूबर: भाजपा ने 21 अक्टूबर को पहली लिस्ट में 99 नाम
भाजपा ने 21 अक्टूबर को 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें छह सीटें ST और चार SC के लिए हैं। 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। 10 उम्मीदवार ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा तीन निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया है। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ें… सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव, 23 नवंबर को रिजल्ट
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। ……………………………………………………….. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… शिवसेना उद्धव गुट की दूसरी लिस्ट, इसमें 15 नाम; अब तक 80 उम्मीदवारों की घोषणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना उद्दव गुट ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट शनिवार सुबह जारी कर दी है। इसमें शिवडी विधानसभा से अनिल चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। शिवडी सीट से लालबाग राजा मंडल के मानद सचिव सुधीर साल्वी टिकट मांग रहे थे, लेकिन अनिल चौधरी का नाम फाइनल हुआ। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र चुनाव में घड़ी सिंबल अजित गुट के पास रहेगा: सुप्रीम कोर्ट बोला- बैनर-पोस्टर में लिखें, मामला कोर्ट में विचाराधीन महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अजित पवार गुट को राहत दी। अदालत ने कहा कि अजित गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में ‘घड़ी’ चिह्न का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन उसे चुनावी बैनर और पोस्टर्स में यह लिखना होगा कि यह विवाद का विषय है और कोर्ट में विचाराधीन है। पूरी खबर पढ़े…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *