यूक्रेन का रूस के 74 गांवों पर कब्जा:2 लाख लोगों ने घर छोड़े; रूस ने सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद पहली बार जमीन गंवाई

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार शाम देश के नाम संबोधन में कहा कि उनकी सेना ने रूस के कुर्स्क इलाके में 74 गांवों पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी सेना आगे बढ़ रही है और रूसी सैनिकों को पकड़ रही है। BBC के मुताबिक यूक्रेन के अचानक हमले के बाद दो लाख रूसी नागरिकों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है। यूक्रेन ने 6 अगस्त को रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला शुरू किया था। उसने 13 अगस्त तक 1000 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा कर लिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक सेकेंड वर्ल्ड वार के बार पहली बार है किसी देश ने रूस की सीमा में घुसपैठ की है। मैप में कुर्स्क की लोकेशन देखिए…
जंग के 900 दिन पूरे, पहली बार यूक्रेन का पलटवार
24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग के मंगलवार को 900 दिन पूरे हो गए। ढाई साल से चल रही इस जंग में बीता हफ्ता रूस के लिए बेहद बुरा साबित हुआ है। पहली बार यूक्रेन ने रूस पर पलटवार किया है। CNN के मुताबिक यूक्रेन ने महज 7 दिन में रूस के उतने हिस्से पर कब्जा कर लिया, जितना रूस ने इस साल यूक्रेनी इलाके पर किया है। अमेरिका स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (ISW) के मुताबिक रूस ने 2024 में यूक्रेन के 1,175 वर्ग किलोमीटर इलाके पर कब्जा किया है। रूस में 12 किमी लंबे और 40 किमी चौड़े हिस्से में फैली यूक्रेनी सेना
रूस ने जंग शुरू होने के बाद से अब तक ढाई साल में यूक्रेन के 1 लाख वर्ग किमी इलाके पर कब्जा किया है। यह यूक्रेन की कुल जमीन का 18% है। इसके जवाब में यूक्रेन ने अब पलटवार शुरू किया है और रूस की तुलना में उनके एक फीसदी इलाके पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले सोमवार को रूस ने कहा था कि यूक्रेनी सेना ने उनके 28 गांव पर कब्जा किया है। इस दौरान उनके 12 नागरिक मारे गए और 121 घायल हुए। कुर्स्क के गवर्नर एलेक्सी स्मिरनोव ने बताया कि 6 दिन में यूक्रेनी सेना कुर्स्क में लगभग 12 किमी लंबे और 40 किमी चौड़े हिस्से में फैल गई है। पुतिन ने यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ने का आदेश दिया
पुतिन ने सोमवार को कुर्स्क के स्थानीय नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की थी। यूक्रेनी हमले को उन्होंने उकसाने वाली हरकत करार दिया। उन्होंने अपने रक्षा अधिकारियों को यूक्रेनी सेना को रूसी इलाके से खदेड़ने का आदेश दिया है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन, रूसी इलाके पर कब्जा कर सीजफायर समझौते के लिए अपना पक्ष मजबूत करना चाहता है, लेकिन हम उनके साथ कोई समझौता नहीं करने वाले हैं। उन्होंने यूक्रेन पर रूसी नागरिकों की हत्या करने और न्यूक्लियर पावर प्लांट के नजदीक हमला करने का आरोप लगाया। 3 दिन पहले तय हुआ हमला, सैनिकों को 1 दिन पहले पता चला
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक यूक्रेन ने अपने अभियान की तैयारियां बेहद गुप्त रखी थीं। उन्होंने ओक और मेपल के जंगलों में गर्मियों के घने पत्तों के बीच भारी हथियार छिपाए थे। इसे दिखावटी प्रशिक्षण अभ्यासों में सैन्य गतिविधियों को छिपाया गया था। एक डिप्टी यूक्रेनी ब्रिगेड कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल आर्टेम ने कहा कि हमले से तीन दिन पहले जंगल में सड़क के किनारे एक बैठक में अधिकारियों ने घोषणा की कि वे रूस पर आक्रमण करेंगे। सैनिकों को यह जानकारी केवल एक दिन पहले ही पता चला। अधिकारियों ने सैनिकों के फोन नहीं लिए क्योंकि उन्हें भरोसा था कि वे इसे गुप्त रखेंगे। ये खबरें भी पढ़ें… रूस के 1000 वर्ग किमी इलाके पर यूक्रेन का कब्जा: 28 गांव छीने, पुतिन ने यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ने का आदेश दिया यूक्रेन ने रूस के 1,000 वर्ग किमी से ज्यादा इलाके पर कब्जा कर लिया है। CNN के मुताबिक एक सप्ताह पहले यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला किया था। तब से यहां के करीब 28 गांवों पर कब्जा कर चुके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… रूस के 30 किमी अंदर घुसी यूक्रेनी सेना, कई इमारतों पर यूक्रेनी झंडा फहराया, 250 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा रूस में यूक्रेनी सेना 30 किमी अंदर तक घुस गई है। अमेरिकी मीडिया हाउस CNN के मुताबिक फरवरी 2022 में जंग शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब यूक्रेन, रूस में घुस कर हमले कर रही है। रूस ने शुक्रवार तक यूक्रेनी सीमा से सटे कुर्स्क में कम से कम 250 वर्ग किलोमीटर का इलाका गंवा दिया है। यूक्रेनी सैनिकों का अगला टारगेट रूसी शहर सुद्जा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें यूक्रेनी सैनिक इमारतों पर रूसी झंडा हटाकर अपने देश का झंडा लगा रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Credit: Dainik Bhaskar

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *