सोशल मीडिया पर लव जिहाद के नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बेरहमी से एक लड़की को पीट रहा है। लड़की को युवक लात घूंसे और चप्पल से मारते हुए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा आरोपी युवक मुस्लिम और लड़की हिंदू है। यह भी बताया जा रहा है कि यह लव जिहाद का मामला है। इस वीडियो को X पर कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर ने शेयर किया। प्रियंका नाम की एक वेरिफाइड यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- इसी को लव जिहाद बोलते हैं। आप देख सकते है सेक्यूलर हिंदुओं की बेटी अपने जिहादि आशिक अब्दुल से कितने प्यार से मार खा रही है। सूटकेस में भी कल पैक हो जाएगी लेकिन आशिकी खत्म नही होना चाहिए। (अर्काइव) इसी कैप्शन और दावे के साथ एक अन्य वेरिफाइड यूजर ने भी यह वीडियो शेयर किया। (अर्काइव) लव जिहाद के नाम से एक अन्य यूजर ने भी यह वीडियो शेयर किया। (अर्काइव) वायरल वीडियो का सच… वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किए। सर्च करने पर हमें यह वीडियो खबर के साथ सिंगापुर की लोकल न्यूज वेबसाइट पर मिला। खबर का लिंक… वेबसाइट के मुताबिक, 2022 का यह वायरल वीडियो मलेशिया का है। वहीं, वीडियो में दिख रहे लड़का और लड़की भाई-बहन हैं। दरअसल, बीमार मां को छोड़कर लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाहर घूम रही थी। इस बात से गुस्साए लड़की के भाई ने उसे बेरहमी से पीट दिया था। यह घटना मलेशिया के सबा शहर में मौजूद शॉपिंग मॉल की है। वहीं, यह खबर भी वेबसाइट पर 1 नवंबर 2022 को पब्लिश हुई थी। साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें- 9201776050
Posted inFake News