मुंबई में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पर महा विकास अघाड़ी (MVA) की बुधवार (28 अगस्त) को बैठक हुई। इसमें NCP (SP) प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भी शामिल हुए। बैठक के बाद तीनों पार्टियों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उद्भव ठाकरे ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी समुद्र किनारे राजभवन में रहते थे, उनकी टोपी कभी नहीं उड़ी। शिवाजी महाराज की मूर्ति हवा से कैसे गिर गई। राज्य में भ्रष्टाचार से लिप्त सरकार चल रही है। स्मारक के काम में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। इसे फिर से बनाने के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार होगा। कामकाज में कीड़े लग गए हैं। मैं इन्हें शिवद्रोही कहूंगा। उद्धव ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर हमने दो-तीन दिन पहले बंद का आवाहन किया था, लेकिन के कोर्ट आदेश के कारण ये नहीं हो सका। अब 1 सितंबर को MVA का मुंबई के हुतात्मा चौक पर आंदोलन होगा। शरद पवार ने कहा कि राज्य सरकार जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती। ये गंभीर मामला है इसमें राजनीति क्या है। वहीं, नाना पटोले ने कहा कि पीएम मोदी को शिवाजी महाराज की तरह टोपी पहनाई। शिवाजी महाराज की तुलना पीएम मोदी से कर रहे हैं। ये महाराष्ट्र का अपमान है। जनता में गुस्सा है। ये शिवद्रोही लोग हैं। शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर किसने क्या कहा शरद पवार: महाराष्ट्र में कही भी मूर्ति लगानी हो राज्य सरकार की इजाजत लेनी होती है। कहीं कोई भी पुतला लगे उसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। राज्य सरकार जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती। ये गंभीर मामला है इसमें राजनीति क्या है। नाना पटोले: खुद पीएम मोदी, रक्षामंत्री और सीएम सिंधुदुर्ग में प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। मूर्ति बनाने का नियम होता, इजाजत लेनी होती है। ये शिवद्रोही लोग है। सरकार की गलत नीतियों की वजह और DG पद पर महिला अधिकारी को क्यों बिठाया है। DG रश्मि शुक्ला बीजेपी और आरएसएस का एजेंडा चला रही हैं। अजित बोले- शिवाजी महाराज हमारे देवता
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एनसीपी (अजित गुट) प्रमुख अजित पवार ने कहा कि शिवाजी महाराज हमारे देवता हैं, उनकी प्रतिमा ढहने के लिए मैं महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोगों से माफी मांगता हूं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर नहीं हुई चर्चा
एमवीए की बैठक लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि इसमें विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग और सीएम फेस को लेकर चर्चा हो सकती है। और आज ही अंतिम फैसला लिया जा सकता है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उद्धव कह चुके हैं कि पहले सीएम फेस तय हो। अगली बैठक कब होगी इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई। महाराष्ट्र में 21 दिन में विपक्षी गठबंधन की चौथी मीटिंग कांग्रेस के 5 मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं
महाराष्ट्र में विधान परिषद (MLC) चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 5 विधायकों का विधानसभा चुनाव में टिकट कटना करीब-करीब तय है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी नए चेहरों को मौका देगी। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। टिकट कटने वाले विधायकों में सुलभा खोडके, जीशान सिद्दीकी, हीरामन खोसकर, जितेश अंतापूरकर, मोहन हंबर्डे शामिल हैं। MLC के चुनाव में कांग्रेस के 7-8 विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की खबर सामने आई थीं। विधान परिषद चुनाव में NDA ने 11 में से 9 सीटें जीती थीं
12 जुलाई को हुए MLC चुनाव में NDA ने 11 में से 9 सीटें जीती थीं। वहीं, INDIA ब्लॉक ने 3 में से 2 ही जीतीं। चुनाव में जीत के लिए एक कैंडिडेट को 23 विधायकों के वोट चाहिए थे। महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के 103, शिवसेना के 37, NCP के 39, कांग्रेस के 37, शिवसेना (उद्धव गुट) के 15 और NCP (शरद गुट) के 13 विधायक हैं। नवंबर 2024 को BJP-शिवसेना सरकार का कार्यकाल खत्म होगा
महाराष्ट्र में इस वक्त BJP-शिवसेना की सरकार है। इसका कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है, इसलिए अक्टूबर 2024 में चुनाव हो सकते हैं। 2019 में विधानसभा चुनाव में BJP 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। हालांकि, मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना (टूट से पहले वाली) और BJP गठबंधन में बात नहीं बन पाई। 56 विधायकों वाली शिवसेना (टूट से पहले वाली) ने तब कांग्रेस (45 विधायक) और NCP (टूट से पहले वाली पार्टी) (53 विधायक) के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद मई 2022 MVA सरकार में नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी और BJP के साथ मिल गए। एकनाथ शिंदे ने 30 जून 2022 को महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही शिवसेना दो गुटों में बंट गई। एक धड़ा शिंदे गुट और दूसरा उद्धव गुट का बना। 17 फरवरी, 2023 को चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा। यह खबर भी पढ़ें शरद पवार बोले- MVA साथ मिलकर लड़ेगा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: गठबंधन की छोटी पार्टियों संग आगे बढ़ेंगे महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। एनसीपी (SCP) प्रमुख शरद पवार ने इसी महीने मीडिया से बातचीत में बताया था कि कांग्रेस, शिवसेना (UT) और उनकी पार्टी मिलकर इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। पवार ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में प्रमुख विपक्षी दलों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे राज्य विधानसभा चुनावों में छोटे सहयोगियों के हितों की रक्षा करें, जो 2024 के लोकसभा चुनावों में गठबंधन का हिस्सा थे। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक:मुंबई अध्यक्ष बोले- सीट शेयरिंग और टिकट बंटवारे की जिम्मेदारी देवेन्द्र फडणवीस को मिली भाजपा ने राज्य के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस को विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग और टिकट बंटवारे का जिम्मा दिया है। मुंबई में 11 अगस्त की देर रात भाजपा कोर ग्रुप की मीटिंग में इस पर फैसला हुआ। बैठक में राज्य के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे। भाजपा मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि सीट शेयरिंग के बाद पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। बैठक में चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें
Posted inNational