माइक्रोसॉफ्ट ने कंपनी के CEO सत्या नडेला की सैलरी वित्त वर्ष 2024 के लिए 63% बढ़ाकर 79.1 मिलियन डॉलर (करीब 665 करोड़ रुपए) कर दिया है। वित्त वर्ष 2023 में नडेला की सैलरी 48.5 मिलियन डॉलर (मौजूदा वैल्यू करीब 408 करोड़ रुपए) थी। कंपनी जॉइन करने के बाद नडेला को मिलने वाली यह दूसरी सबसे बड़ी सैलरी है। इससे पहले 2014 में उन्हें 84 मिलियन डॉलर की सैलरी मिली थी। गुरुवार को कंपनी ने स्टॉक फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी। नडेला की स्टॉक बेस्ड इनकम 597 करोड़ रुपए हुई कंपनी ने यह फैसला स्टॉक अवॉर्ड बढ़ने के कारण लिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में ग्रोथ और ओपन AI में इन्वेस्टमेंट से कंपनी की मार्केट पोजिशन मजबूत हुई है। इस दौरान कंपनी की वैल्यूएशन 31.2% बढ़कर 3 ट्रिलियन डॉलर (252 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा हो गई। इससे सत्या नडेला की स्टॉक-बेस्ड इनकम पिछले साल के 39 मिलियन डॉलर (328 करोड़ रुपए) से बढ़कर 71 मिलियन डॉलर (597 करोड़ रुपए) हो गई है। एपल के CEO टिम कुक को 2023 में 63.2 मिलियन डॉलर सैलरी मिली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले CEO में एपल के टिम कुक हैं, इन्हें 2023 में 63.2 मिलियन डॉलर की सैलरी मिली थी। वहीं, एनवीडिया के CEO के वित्त वर्ष 2024 में 31.2 मिलियन डॉलरी की सैलरी मिली थी। 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के CEO बने थे नडेला हैदराबाद में जन्मे सत्या नडेला ने 1992 में माइक्रोसॉफ्ट जॉइन की थी। 2014 में उन्हें कंपनी का CEO बनाया गया। 2021 में उन्हें कंपनी ने ऐडिशनल रोल देकर CEO के साथ चेयरमैन का भी पद दे दिया। नेडेला को 2022 में स्पेशल सर्विस के लिए भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
Posted inBusiness