साइक्लोन ‘दाना’ से बंगाल में 4 लोगों की मौत:ओडिशा में 1.75 लाख एकड़ में फसल बर्बाद; बिहार-झारखंड में बारिश जारी, टेम्परेचर गिरा

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन ‘दाना’ शनिवार रात तक पूरी तरह बेअसर हो जाएगा। तूफान के चलते पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता और हावड़ा में 4 लोगों की मौत हो गई है। ओडिशा में किसी की जान नहीं गई, लेकिन बारिश और तूफान से 1.75 लाख हेक्टेयर इलाके में फसल बर्बाद हो गई है। ओडिशा के CM मोहन चरण मांझी ने बताया कि तूफान से पहले 8 लाख लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था। दाना का असर आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भी पड़ा। बिहार और झारखंड में बारिश जारी है। झारखंड में तापमान 6 डिग्री गिर गया है। अगले 24 घंटे तक बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में बारिश का अनुमान है। तूफान ‘दाना’ के लैंडफॉल के बाद की 3 तस्वीरें… पेड़-बिजली के खंभे उखड़े, बिहार-झारखंड में भी बारिश
ओडिशा में सबसे ज्यादा नुकसान केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जिलों में हुआ है। तेज हवा से कई पेड़ उखड़ गए। बिजली के खंभे टूट गए हैं। इससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। तूफान के चलते नजदीकी राज्यों झारखंड, बिहार में भी बारिश हो रही है। शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के 8 जिलों में भारी बारिश होती रही। कोलकाता में 24 घंटे में 4 इंच पानी बरसा। हालांकि, दोनों राज्यों में शुक्रवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच हवाई और 10 बजे रेल ट्रैफिक बहाल कर दिया गया था। तूफान के बीच जन्मे 2,211 बच्चे, इनमें 18 जुड़वां
तूफान के दौरान ओडिशा में 4,859 गर्भवतियों को प्रसव केंद्र भेजा गया था। इनमें से 2,211 ने 23 और 24 अक्टूबर को बच्चों को जन्म दिया। 1,858 बच्चे सामान्य डिलीवरी से हुए। नवजातों में 18 ट्विन्स हैं। राज्यों में मौसम का हाल… बिहार: आज 19 जिलों में छाए रहेंगे बादल, 20KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा बिहार में इसका असर दिवाली यानी 31 अक्टूबर तक दिखेगा। 28 अक्टूबर तक राज्य‎ के19 जिलों में बादल छाए रहेंगे, हल्की बूंदा-बांदी होगी। यहां 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। तूफान के ‎कारण चल रही तेज ‎हवा के कारण जिन पौधों में ‎दाने आ चुके हैं, वह गिर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: 12 जिलों में आज यलो अलर्ट, बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी छत्तीसगढ़ के जिलों में तूफान ‘दाना’ का असर (शनिवार को) आज देखने को मिलेगा। ओडिशा से लगते प्रदेश के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दाना का असर खत्म होने के साथ ही पारा गिरने लगेगा, जिससे प्रदेश में हल्की ठंड पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड : 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, तूफान ‘दाना’ के असर से 6° तक गिरा तापमान झारखंड में तीसरे दिन भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। रांची का तापमान बादल और बारिश के कारण गिर गया है। ‘दाना’ का सबसे अधिक असर कोल्हान प्रमंडल में रहा। इससे कोल्हान के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 71 मिमी बारिश पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: दीपावली तक सर्दी तेज नहीं होगी, दिन का तापमान बढ़ा राजस्थान में दीपावली और उसके बाद यानी नवंबर के पहले सप्ताह तक तापमान सामान्य रहने की संभावना है। उत्तर भारत में नवंबर के पहले सप्ताह तक कोई स्ट्रांग वेस्टर्न डिर्स्टबेंस नहीं आने के कारण ऐसी स्थिति रहेगी।अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन में तेज धूप रहने और रात में ठंडक रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: जबलपुर-शहडोल, रीवा-सागर में 3 दिन बारिश का अलर्ट, ठंड भी बढ़ेगी प्रदेश में इन दिनों 3 तरह का मौसम है। रात से सुबह तक धुंध छा रही है। सुबह के समय हल्की सर्दी और दिन में तेज धूप निकल रही है। मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। तूफान के असर से प्रदेश में हवा की रफ्तार भी तेज होगी।​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *