शेयर बाजार में आज यानी 21 अक्टूबर को गिरावट मामूली गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 73 अंक की गिरावट साथ 81,151 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 72 अंक की गिरावट रही, ये 24,781 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले आज सेंसेक्स 546 अंक की बढ़त के साथ 81,770 के स्तर पर ओपन हुआ था। आज बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। टाटा कंज्यूमर में 7.08% और कोटक बैंक के शेयर में 4.73% की गिरावट रही। एशियाई बाजारों में आज तेजी आज से ओपन हुए 2 IPO
आज यानी 21 अक्टूबर से 2 IPO इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन हो गए हैं। ये IPO दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड और वारी एनर्जीज लिमिटेड कंपनी के रहेंगे। निवेशक इस इश्यू के लिए 23 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 28 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले शुक्रवार यानी 18 अक्टूबर को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 218 अंक की तेजी के साथ 81,224 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 104 अंक की तेजी रही, ये 24,854 के स्तर पर बंद हुआ था।
Posted inBusiness