सेंसेक्स 33 अंक की तेजी के साथ 81,086 पर बंद:निफ्टी में भी 11 अंक की बढ़त रही, ऑटो छोड़कर सभी सेक्टर में गिरावट रही

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 23 अगस्त सेंसेक्स 33 अंक की तेजी के साथ 81,086 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 11 अंक की तेजी रही, ये 24,823 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 13 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में तेजी और 28 में गिरावट रही। ऑटो छोड़कर सभी सेक्टर में रही गिरावट
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो सेक्टर छोड़कर सभी में गिरावट रही। ऑटो सेक्टर में 1.12% की तेजी रही। जबकि, निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.43% की गिरावट रही। वहीं, मीडिया में 1.29% और IT में 1.00% की गिरावट रही। अनिल अंबानी शेयर बाजार से 5 साल के लिए बैन
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने फंड की हेराफेरी के मामले में इंडस्ट्रियलिस्ट अनिल अंबानी को शेयर बाजार से 5 साल के लिए बैन कर दिया है। अंबानी पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। उनके किसी भी लिस्टेड कंपनी में डायरेक्टर रहने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… एशियाई बाजार में आज मिलाजुला कारोबार रहा ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के IPO के लिए बोली लगाने का आखिरी दिन
ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। यह IPO 21 अगस्त को ओपन हुआ था। दो दिन में ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का IPO टोटल 17.51 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल कैटेगरी में IPO 25.62 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.16 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 21.75 गुना सब्सक्राइब हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 22 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 147 अंक की तेजी के साथ 81,053 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 41 अंक की तेजी रही, ये 24,811 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में तेजी और 23 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स सेंसेक्स का टॉप लूजर रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *