सेंसेक्स 584 अंक की तेजी के साथ 81,634 पर बंद:निफ्टी भी 217 अंक चढ़ा, BSE स्मॉल कैप में 1,322 अंक की बढ़त रही

सेंसेक्स आज यानी 8 अक्टूबर को 584 अंक की तेजी के साथ 81,634 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 217 अंक की तेजी रही, ये 25,013 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉल कैप 1,322 अंक चढ़कर 55,439 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में तेजी और 14 में गिरावट रही। मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.11% की तेजी रही। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO ओपन हुआ गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनीशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकते हैं। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 638 अंक की गिरावट के साथ 81,050 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 218 अंक की गिरावट रही, ये 24,795 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 1,827 अंक गिरकर 54,117 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट और 10 में तेजी थी। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *