सेंसेक्स 611 अंक की तेजी के साथ 81,698 पर बंद:निफ्टी में भी 187 अंक की बढ़त रही, SEBI की जांच से पेटीएम का शेयर 5% गिरा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 26 अगस्त को सेंसेक्स 611 अंक की तेजी के साथ 81,698 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 187 अंक की तेजी रही, ये 25,010 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में तेजी और 17 में गिरावट रही। PSU बैंक और निफ्टी मीडिया छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी रही। पेटीएम का शेयर करीब 5% गिरा
पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का शेयर आज 4.48% की गिरावट के साथ 530 रुपए पर बंद हुआ। दरअसल, मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा और नवंबर 2021 में IPO की पेशकश के दौरान बोर्ड में शामिल सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस तथ्यों को कथित रूप से गलत रूप से पेश किए जाने के आरोपों से जुड़ा हुआ है। एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा प्रीमियर एनर्जीज का IPO कल ओपन होगा
प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) कल यानी 27 अगस्त को ओपन होगा। निवेशक 29 अगस्त तक इस IPO के लिए बोली लगा सकेंगे। 3 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… शुक्रवार को शेयर बाजार में थी तेजी
इससे पहले शुक्रवार यानी 23 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी थी। सेंसेक्स 33 अंक की तेजी के साथ 81,086 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 11 अंक की तेजी रही, ये 24,823 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 13 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में तेजी और 28 में गिरावट थी। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो सेक्टर छोड़कर सभी में गिरावट थी। ऑटो सेक्टर में 1.12% की तेजी थी। जबकि, निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.43% की गिरावट थी। वहीं, मीडिया में 1.29% और IT में 1.00% की गिरावट थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *