स्टारबक्स के नए CEO ब्रायन निकोल अपने नए ऑफिस में रोजाना आने-जाने के लिए 1,600 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। एम्प्लॉयमेंट एग्रीमेंट (ऑफर लेटर) के अनुसार कैलिफोर्निया में रहने वाले निकोल सिएटल स्थित स्टारबक्स के हेडक्वार्टर कॉर्पोरेट जेट से जाएंगे और आएंगे। उन्होंने नौकरी के लिए कैलिफोर्निया से शिफ्ट होने से इनकार कर दिया था। अब उन्हें हफ्ते में 3 दिन ऑफिस जाना होगा। निकोल को 1.6 मिलियन डॉलर की एनुअल बेस सैलरी मिलेगी। ऑफर लेटर के मुताबिक, वह परफॉर्मेंस के आधार पर 3.6 मिलियन डॉलर से 7.2 मिलियन डॉलर तक के कैश बोनस के लिए पात्र होंगे। उनके पास 23 मिलियन डॉलर तक एनुअल इक्विटी अवॉर्ड अर्न करने का भी मौका है। अमेरिका और चीन की सेल्स कम हुई, इसलिए CEO बदला
निकोल के लिए इस तरह की व्यवस्था के पीछे के कारण स्टारबक्स के हालिया प्रदर्शन से जुड़े हैं। वे मौजूदा CEO लक्ष्मण नरसिम्हन की जगह लेंगे। लक्ष्मण के नेतृत्व में अमेरिका और चीन में कंपनी को नुकसान हुआ। इस साल भी गिरावट आई है। लक्ष्मण ने 2022 में स्टारबक्स जॉइन किया था। ब्रायन जब चिपोटले के CEO थे तब कंपनी के स्टॉक में करीब 773% की तेजी आई थी। 2018 में भी ब्रायन निकोल को मिली थी इसी तरह की डील
निकोल के लिए आने-जाने की यह व्यवस्था नई नहीं है। जब वह 2018 में चिपोटले के CEO थे, तब उन्होंने इसी तरह की डील की थी। चिपोटले का मुख्यालय कोलोराडो में था। निकोल के कार्यभार संभालने के तीन महीने बाद ही मुख्यालय कैलिफोर्निया शिफ्ट कर दिया गया था। निकोल मार्च 2018 से चिपोटले मैक्सिकन ग्रिल को लीड कर रहे थे। निकोल पहले कंपनी के CEO और डायरेक्टर थे। वे मार्च 2020 में बोर्ड के अध्यक्ष बने। चिपोटले में शामिल होने से पहले निकोल टैको बेल के CEO थे। यहां वे कंपनी के प्रेसिडेंट के साथ-साथ चीफ मार्केटिंग और इनोवेशन ऑफिसर के तौर पर भी काम कर रहे थे।
Posted inBusiness