हार्दिक से अलग होने के बाद मुंबई वापस लौटीं नताशा:बेटे अगस्त्य के साथ होमटाउन सर्बिया चली गई थीं, चार साल में टूट गई थी दोनों की शादी

मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच हार्दिक पंड्या से शादी टूटने के बाद अपने होमटाउन सर्बिया चली गई थीं। अब वो मुंबई वापस लौट आई हैं। नताशा ने 2 सितंबर को इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने मुंबई लैंड होने के बाद कार से एक वीडियो क्लिप शेयर की और लिखा, मुंबई की बारिश। इससे पहले नताशा ने इंडिया के लिए रवाना होने से पहले सर्बिया से एक प्लेन सेल्फी पोस्ट की थी। नताशा की पोस्ट से ये साफ नहीं हो पाया था कि उनके साथ बेटे अगस्त्य भी मुंबई लौट आए हैं या वो अकेली ही मुंबई आई हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में नताशा और हार्दिक के तलाक की वजह बताई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, नताशा को हार्दिक के साथ एडजस्ट करने में परेशानी आ रही थी क्योंकि क्रिकेटर केवल अपनी दुनिया में खोए रहते थे। इस रिपोर्ट के सामने आने और हार्दिक का नाम सिंगर जैस्मिन वालिया से जुड़ने के बाद नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। नताशा ने लिखा, प्यार धैर्य है। प्यार नेक है। प्यार में कुछ भी गलत नहीं। प्यार कभी किसी दूसरे को बेइज्जत नहीं करता है। यह गलतियों का रिकॉर्ड नहीं रखता। प्रेम बुराई से खुश नहीं होता, लेकिन सच्चाई से खुश होता है। यह हमेशा रक्षा करता है, हमेशा विश्वास करता है। प्यार कभी फेल नहीं होता। 18 जुलाई को थी तलाक की अनाउंसमेंट हार्दिक ने नताशा से तलाक की पुष्टि करते हुए 18 जुलाई की रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें लिखा था- ‘4 साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने मिलकर अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर बहुत कोशिश की। अब हमें लगता है कि अलग होने में ही हम दोनों की भलाई है।’ 2020 में हुई थी हार्दिक और नताशा की शादी हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा से सगाई की थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दोनों 31 मई, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। उसी साल 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। नताशा ने बॉलीवुड में फिल्म ‘सत्याग्रह’ से डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें बादशाह के गाने ‘डीजे वाले बाबू’ से फेम मिला था। इसके अलावा वो ‘बिग बॉस-8’ और ‘नच बलिए-9’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *